जयदेव उनादकट की 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में हुई वापसी
तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट की 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए चोटिल मोहम्मद शमी की जगह टीम में चुना गया है। उनादकट ने भारत के लिए 2010 में सेंचुरियन में सिर्फ 1 टेस्ट खेला है जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26-4-101-0 के आंकड़े दर्ज किए थे।