जयदेव उनादकट ने तोड़ा भारत के लिए 2 वनडे मैच खेलने के बीच सबसे लंबे अंतराल का रिकॉर्ड

पेसर जयदेव उनादकट ने भारत के लिए 2 वनडे मैच खेलने के बीच सबसे लंबे अंतराल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मंगलवार को तीसरा वनडे खेल रहे उनादकट ने आखिरी बार 21 नवंबर 2013 को वनडे खेला था और दोनों मैचों के बीच 3,539 दिन का अंतर रहा। पिछला रिकॉर्ड रॉबिन सिंह (2,786 दिन) के नाम था।

Load More