जयदेव उनादकट वीज़ा मुद्दों के कारण नहीं जा सके बांग्लादेश, पहले टेस्ट से हुए बाहर

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जयदेव उनादकट वीज़ा के कागज़ात नहीं मिलने के कारण बांग्लादेश नहीं जा सके हैं और वह भारत-बांग्लादेश के बीच बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 'क्रिकबज़' की रिपोर्ट के मुताबिक, उनादकट फिलहाल राजकोट स्थित अपने घर में हैं। 31-वर्षीय उनादकट को 12 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है।

Load More