जयपुर में सैलरी के विवाद में लाठी-डंडों से पीटा गया युवक, मौके पर हुई मौत
जयपुर में सैलरी के बकाया रुपयों को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक प्रॉपर्टी कारोबारी के यहां ड्राइवर का काम करता था। बकौल पुलिस, युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से कानोता पुलिया के पास पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान युवक के सिर पर डंडे से वार किया गया।