जयपुर एयरपोर्ट पर खरीदे गए ₹200 के ब्रेड पकोड़े में निकला मरा हुआ कॉकरोच
जयपुर एयरपोर्ट के अंदर स्थित एक कैफे से खरीदे गए ब्रेड पकोड़े में मरा हुआ कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। गोवा जा रहे डीपी गुर्जर नामक यात्री ने कैफे से ₹200 का ब्रेड पकोड़ा खरीदा था। वहीं, उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है व एयरपोर्ट प्रशासन से भी इसकी शिकायत कर दी है।