जयपुर के आमेर का किला के निर्माण में लगे थे 100 साल
जयपुर (राजस्थान) स्थित 'आमेर का किला' के निर्माण में करीब 100 साल का समय लगा था। इस किले के निर्माण की शुरुआत 16वीं शताब्दी के अंत में राजा मान सिंह ने करवाई थी। हालांकि, जो निर्माण अभी है उसे सवाई जय सिंह द्वितीय और राजा जय सिंह प्रथम द्वारा पूरा करवाया गया था। इसे 'अंबर किला' भी कहा जाता है।