जयपुर (राजस्थान) में शनिवार को एक घर में लगे एसी में ब्लास्ट हो गया और घर में सो रहे 65-वर्षीय शख्स और उनकी 60-वर्षीय पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। आग और धुएं के गुबार से दंपति बाहर नहीं निकल पाया था। पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।