जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की हुई मौत
जयपुर (राजस्थान) के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में बुधवार सुबह बाघ के हमले में एक महिला सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतका की पहचान नागल सुसावतान निवासी सुगना देवी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा प्रोटोकॉल में कथित लापरवाही की आशंका है। आमतौर पर सफाई या रखरखाव से पहले बाघ को सुरक्षित स्थान पर बंद किया जाता है।