जयपुर के होटल में एक कमरे में पकड़े गए 2 युवक व एक युवती, ऑनलाइन सट्टे से छाप रहे थे लाखों
जयपुर (राजस्थान) के एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर एक कमरे से 2 युवकों व एक युवती को पकड़ा है। तीनों पर क्रिकेट समेत अन्य खेलों पर ऑनलाइन सट्टेबाज़ी चलाने का आरोप है। बकौल पुलिस, कमरे से ₹6 लाख के लेन-देन का हिसाब मिला है व आरोपियों का 1-महीने का अवैध कारोबार ₹18 लाख का बताया जा रहा है।