जयपुर घूमने आई जर्मन महिला को ऑटो ड्राइवर ने सिखाई भद्दी गालियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस ने जयपुर घूमने आई एक जर्मन महिला पर्यटक को गालियां सिखाने के आरोप में एक 31-वर्षीय ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी अपने शब्दों (गालियों) को महिला से दोहराने को कहता है और वह मज़ाक समझकर सीख रही है। बकौल पुलिस, महिला इन शब्दों से अनजान थी।