जयपुर नगर निगम में 21 वर्षीय कांग्रेस उम्मीदवार फैज़ हसन ने वार्ड 71 से जीत दर्ज की है। फैज़ को 5,426 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय मोहम्मद सलीम को 5,256 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार निशा गौड़ तीसरे स्थान पर रहीं। इस जीत के साथ फैज़ हसन जयपुर नगर निगम में जेन ज़ी प्रतिनिधि बने हैं।