जयपुर में कार में बैठी महिला टीचर के हाथ से ब्रेसलेट खींचकर कर ले गए बदमाश
जयपुर (राजस्थान) में रविवार को बाइक सवार 3 बदमाश कार में बैठी एक महिला टीचर के हाथ से उसका ब्रेसलेट खींचकर कर फरार हो गए। एक बदमाश रास्ता पूछने के बहाने महिला के पास गया और पहले उसने गले में पहनी चेन खींची लेकिन वह कार में ही गिर गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।