जयपुर में खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत; टायर फटते ही खाई में गिरी कार

जयपुर (राजस्थान) के मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिर गई जिसमें 4 दोस्तों की मौत हो गई और उनके 2 साथी गंभीर रूप से घायल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सभी आगरा (यूपी) निवासी थे और खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

Load More