जयपुर में धार्मिक आयोजन के दौरान RSS कार्यकर्ताओं पर हुआ चाकू से हमला, 10 घायल
जयपुर (राजस्थान) में शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों के हमले में आरएसएस से जुड़े 10 लोग घायल हो गए हैं। बकौल पुलिस, देर रात कार्यक्रम आयोजित करने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मामले में नसीब चौधरी नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।