जयपुर में पीने के पानी में सीवेज का पानी मिलने से सैकड़ों लोग हुए बीमार
जयपुर (राजस्थान) के सुशीलपुरा इलाके में कथित तौर पर दूषित पानी के कारण सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए हैं। आरोप है कि इलाके के वॉर्ड-45 के पेयजल में सीवेज का पानी मिल गया था जिससे लोगों को उल्टी/दस्त/मितली/कमज़ोरी/पेट दर्द की शिकायत होने लगी। गौरतलब है, जनवरी में इंदौर में दूषित पेयजल से कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई थी।