जयपुर में लावारिस खड़े पिकअप में मिला 2075 kg विस्फोटक, 63 कार्टन पर लिखा था एक्सप्लोसिव

जयपुर (राजस्थान) में सड़क के किनारे लावारिस हालत में खड़े एक पिकअप वाहन में कुल 2,075 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, पिकअप में 63 कार्टन रखे थे जिनपर 'ऑप्टिस्टार एक्सप्लोसिव' लिखा था। पिकअप का स्टेयरिंग लॉक होने पर क्रेन की मदद से उसे हटाया गया और वाहन के मालिक की पहचान कर ली गई है।

Load More