जयपुर में हुए भीषण हादसे में कैसे सुरक्षित बचा LPG टैंकर का चालक?
जयपुर में शुक्रवार को एलपीजी टैंकर में हुए भीषण विस्फोट में उसका चालक सुरक्षित बच गया है। चालक ने पुलिस को बताया कि टक्कर के बाद जब उसे लगा कि टैंकर का नोजल लीक हो गया है तो वह आग लगने से पहले ही भाग गया। बकौल चालक, वह LPG गैस के रिसाव से विपरीत दिशा की ओर भागा था।