जयपुर सीरियल ब्लास्ट के ज़िंदा बम केस में 4 दोषियों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सज़ा
जयपुर में 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट के दौरान चांदपोल बाज़ार स्थित मंदिर के पास मिले ज़िंदा बम मामले में दोषी ठहराए गए 4 आतंकियों को विशेष कोर्ट ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने 600 पेज का फैसला दिया है। चारों को मामले में फांसी की सज़ा सुनाई गई थी लेकिन हाईकोर्ट ने इन्हें बरी किया था।