जयपुर के गणपति प्लाज़ा में आयकर विभाग ने फिर की छापेमारी, अब तक ₹7 करोड़ कैश ज़ब्त
जयपुर (राजस्थान) के गणपति प्लाज़ा में आयकर विभाग ने फिर छापेमारी कर दो लॉकर से ₹1.40 करोड़ कैश व सोने के आभूषण ज़ब्त किए हैं। गणपति प्लाज़ा के लॉकर्स से अब तक ₹7 करोड़ कैश व 12 किलो सोना ज़ब्त किया जा चुका है। बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों के बाद अक्टूबर में पहली बार छापेमारी हुई थी।