जयपुर के वैक्स म्यूज़ियम के लिए विराट कोहली के 35 किलो वज़नी पुतले का पहला लुक जारी
जयपुर के वैक्स म्यूज़ियम के लिए क्रिकेटर विराट कोहली के मोम के पुतले का पहला लुक जारी कर दिया गया है। पुतले को 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस के मौके पर म्यूज़ियम में स्थापित किया जाएगा। विराट के मोम के पुतले का वज़न 35 किलोग्राम बताया जा रहा है और यह 5 फीट व 9 इंच लंबा है।