जयपुर नगर निगम की बैठक में पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, बीजेपी विधायक को पीटने की हुई कोशिश
जयपुर (राजस्थान) में बुधवार को 3 साल बाद नगर निगम हेरिटेज की बैठक हुई। बैठक में पार्षदों ने मेयर मुनेश गुर्जर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग को लेकर हंगामा किया और इस दौरान बीजेपी व कांग्रेस पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। बकौल रिपोर्ट, कुछ कांग्रेस पार्षदों ने बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा को पीटने की भी कोशिश की।