जयपुर में मीट की अवैध दुकानों पर हुई कार्रवाई, 350 किलो मीट किया गया नष्ट
जयपुर नगर निगम की पशु प्रबंधन समिति ने रविवार को झोटवाड़ा, सांगानेर और विद्याधर नगर में मीट की 40 से अधिक अवैध दुकानों पर कार्रवाई की। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान 350 किलोग्राम मीट को ज़ब्त करने के बाद फिनाइल डालकर नष्ट किया गया। एक अधिकारी के अनुसार, आगामी 7 दिनों के अंदर मीट की सभी अवैध दुकानें बंद की जाएंगी।