जयपुर में बनाया जा रहा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम: सीएम गहलोत
जयपुर (राजस्थान) में प्रस्तावित नए क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास शनिवार को किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि प्रदेश में खेलों का वातावरण तैयार हो और यहां की प्रतिभाएं देश-दुनिया में अपना परचम लहराएं...इसी उद्देश्य के साथ जयपुर के पास चौंप में विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनाया जा रहा है।’’