जयपुर मेट्रो का बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर से अजमेर रोड तक होगा विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को राज्य के बजट में ऐलान किया कि जयपुर मेट्रो का बड़ी चौपड़ से दिल्ली-आगरा हाईवे पर ट्रासंपोर्ट नगर तक और मानसरोवर से 200-फीट बाईपास पर अजमेर रोड तक विस्तार किया जाएगा। गहलोत ने बताया कि इस विस्तार पर ₹1,185 करोड़ खर्च होंगे। वर्तमान में मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालित है।

Load More