IPL में सबसे ज़्यादा खिताब जीतने वाले कोच कौन हैं?
IPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कोच स्टीफन फ्लेमिंग हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाया। वहीं, महेला जयवर्धने की कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने 3 खिताब जीते। ट्रेवर बेलिस और एंडी फ्लॉवर ने 2-2 खिताब जिताए हैं। वहीं, शेन वॉर्न, रिकी पोंटिंग समेत 7 कोचों ने 1-1 IPL खिताब जीता है।