जयशंकर और 61 देशों के राजनयिकों ने काजीरंगा नैशनल पार्क में उठाया जंगल सफारी का लुत्फ
विदेश मंत्री एस जयशंकर और 61 देशों के राजनयिकों ने सोमवार को असम के काजीरंगा नैशनल पार्क में हाथी की सवारी की और जंगल सफारी का आनंद लिया। जयशंकर ने कहा, "यह एक अद्भुत अनुभव था। हमने गैंडे, भैंसे और हिरणों की विभिन्न प्रजातियों को देखा। हमने इसके बारे में सिर्फ किताबों में पढ़ा था और फिल्मों में देखा था।"