भारत-कनाडा संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी, जयशंकर ने कनाडाई विदेश मंत्री से की मुलाकात
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UNGA के इतर कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की है। जयशंकर ने कहा कि दोनों देश संबंधों को 'नई ऊंचाई' पर ले जाने की तैयारी में हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी व्यापार वार्ता में 'अच्छी प्रगति' बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिसंबर में कनाडा यात्रा की संभावना जताई थी।