जयशंकर का 'विश्व मित्र' वाला भाषण 2023 में यूएन के सर्वाधिक देखे गए वीडियो में रहा शामिल
संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में अपने सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले वीडियोज़ की सूची बनाई है जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर का एक भाषण 8वें स्थान पर है। जयशंकर ने सितंबर 2023 में 78वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित कर कहा था, "गुटनिरपेक्षता के युग से हम 'विश्व मित्र यानी दुनिया के मित्र' के युग में आ गए हैं।"