जयशंकर ने एससीओ बैठक में पाक विदेश मंत्री बिलावल का 'नमस्ते' से किया अभिवादन
गोवा में हो रही एससीओ बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का 'नमस्ते' से अभिवादन किया जिसका एक वीडियो सामने आया है। बिलावल लगभग 12 वर्षों में भारत आने वाले पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री हैं। गुरुवार को भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह ने गोवा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था।