जयशंकर ने यूएन प्रमुख गुटेरेश और यूएनएससी के अन्य सदस्यों को दिया 'बाजरा भोज'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेश और सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्यों को विशेष 'बाजरा भोज' दिया। जयशंकर ने ट्वीट किया, ''न्यूयॉर्क में आज 'बाजरा भोज' के लिए एंटोनियो गुटेरेश और यूएनएससी सदस्यों की मेज़बानी कर खुशी हो रही है। भोज अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष 2023 पर आधारित है जिसका हम प्रचार कर रहे हैं।''