जया बच्चन व अमिताभ बच्चन के पास है कुल ₹1,578 करोड़ की संपत्ति
अभिनेत्री व राजनेता जया बच्चन ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए हलफनामे में बताया है कि उनके व उनके पति- अभिनेता अमिताभ बच्चन के पास ₹1,578 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, अमिताभ ने वित्त वर्ष 2022-23 में ₹273 करोड़ की कमाई की थी जबकि इस दौरान जया ने ₹1.63 करोड़ कमाए थे।