जर्मनी के आम चुनाव में भारतीय मूल के सिद्धार्थ मुद्गल भी हैं उम्मीदवार
जर्मनी में होने वाले आम चुनावों में 'क्रिश्चियन सोशल यूनियन' (सीएसयू) ने भारतीय मूल के सिद्धार्थ मुद्गल को उम्मीदवार बनाया है। सिद्धार्थ उद्योगपति हैं और भारत व जर्मनी के अलावा अमेरिका, मलेशिया, लक्ज़मबर्ग और तुर्की में भी काम कर चुके हैं। सिद्धार्थ का जन्म जयपुर में हुआ था और उनके पिता 2003 में जर्मनी पहुंचे और फिर वहीं बस गए।