जर्मनी की एक अदालत ने मीम शेयर करने पर पत्रकार को सुनाई 7 महीने की जेल की सज़ा
जर्मनी की एक अदालत ने 'डॉयचलैंड-कुरियर' के मुख्य संपादक डेविड बेंडल्स को एक मीम शेयर करने के लिए 7 महीने की जेल की सज़ा सुनाई है। पत्रकार पर मीम के ज़रिए मंत्री नैंसी फेसर को बदनाम करने का आरोप है। मीम में फेसर के हाथ में एक तख्ती पर लिखा था, "मैं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से नफरत करती हूं।"