जर्मनी के डॉयचे बैंक ने भारतीय परिचालन में ₹5,113 करोड़ निवेश करने की घोषणा की
जर्मनी के ऋणदाता डॉयचे बैंक ने मंगलवार को भारतीय परिचालन में ₹5,113 करोड़ निवेश करने की घोषणा की। बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह हाल के वर्षों में भारत को किया गया सबसे बड़ा पूंजी आवंटन है। इसका इस्तेमाल कॉर्पोरेट बैंकिंग, निवेश बैंकिंग और निजी बैंकिंग सहित विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में विस्तार के लिए किया जाएगा।