जर्मनी के नए चांसलर होंगे फ्रेडरिक मर्ज़, दक्षिणपंथी विपक्षी गठबंधन जीता
जर्मनी के चुनाव में चांसलर ओलाफ शॉल्त्स की पार्टी एसपीडी की हार हुई है और दक्षिणपंथी विपक्षी गठबंधन सीडीयू/सीएसयू जीत गई है। अब विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज़ चांसलर होंगे। अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफडी) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है जो विश्व युद्ध-II के बाद से किसी धुर दक्षिणपंथी पार्टी के लिए सबसे अच्छा परिणाम है।