जर्मनी के हैम्बर्ग रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में 12 लोग हुए घायल, महिला अरेस्ट
जर्मनी के हैम्बर्ग के मुख्य रेलवे स्टेशन पर चाकू से किए गए हमले में कम-से-कम 12 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि 39 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया गया है और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, हमले के पीछे के मकसद की जानकारी नहीं मिली है।