जर्मनी ने फीफा विश्व कप इतिहास में सबसे अधिक गोल करने का तोड़ा रिकॉर्ड, ब्राज़ील को छोड़ा पीछे
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से हरा दिया। इसके साथ ही जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में अब सर्वाधिक गोल करने वाली टीम बन गई है। जर्मनी अब 239 गोल कर चुकी है और टीम ने इस मामले में ब्राज़ील को पीछे छोड़ दिया है। ब्राज़ील ने अब तक 238 गोल किए हैं।