जर्मनी में 25 वर्षीय भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, दिवाली पर घर आने वाला था
हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी 25-वर्षीय विषु शर्मा की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में कथित तौर पर 3-लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। परिवार के मुताबिक, विषु दिवाली पर घर लौटने वाला था। वह 2022 में पुर्तगाल गया था, फिर फ्रांस में रहा और वहां फ्रांसीसी सेना में भी सेवा की। बाद में जर्मनी जाकर डिलीवरी का काम करने लगा।