जर्मनी की इमारत में आग लगने से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल; पुलिस को जानबूझकर आग लगाए जाने का शक

जर्मनी के बोचुम में मंगलवार सुबह 4:15 बजे एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं जिनकी उम्र 25-27 साल है। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जानबूझकर आग लगाने की शक में एक 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।

Load More