सैक्सनी राज्य (जर्मनी) में एक किसान के पास 40-लाख किलो आलू का भंडार बच गया। इस साल आलू की बंपर पैदावार के कारण बाज़ार में कीमतें बहुत गिर गईं और व्यापारी ने आलू उठाने से मना कर दिया जिससे वे सड़ने की स्थिति में पहुंच गए। इसके बाद आलुओं को फेंकने के बजाय मुफ्त में बांटने की पहल शुरू हुई।