जर्मनी में बनाई गई चंद्रमा की सतह की नकल, अंतरिक्षयात्री लेंगे ट्रेनिंग
जर्मनी के कोलोन शहर के पास चंद्रमा की सतह की नकल (लूना एनालॉग फैसिलिटी) बनाई गई है जहां दुनियाभर के अंतरिक्षयात्री भविष्य के चंद्रमा मिशन की ट्रेनिंग लेंगे। लूना एनालॉग फैसिलिटी का निर्माण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) और जर्मन एयरोस्पेस सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है और इसे बनाने में करीब एक दशक का समय लगा है।