जर्मनी से टी-सीरीज़ के को-ओनर की बेटी का शव ला रहे विमान को किया गया डायवर्ट, अंतिम संस्कार टला
मुंबई में लगातार बारिश के कारण जिस फ्लाइट में म्यूज़िक कंपनी टी-सीरीज़ के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा (20) का पार्थिव शरीर लाया जा रहा था, उसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया है। इसके चलते रविवार को होने वाला तिशा का अंतिम संस्कार सोमवार के लिए टाल दिया गया। गौरतलब है, तिशा का कैंसर के चलते निधन हुआ है।