जर्मन शख्स की फर्राटेदार हिंदी-भोजपुरी सुन चौंके भारतीय पर्यटक, बोला- मेरा भारत महान है
थाईलैंड में भारतीय पर्यटकों से मिले राइनर क्रैक नामक जर्मन शख्स का वीडियो वायरल हुआ है जिनकी फर्राटेदार हिंदी और भोजपुरी सुनकर भारतीय पर्यटक दंग रह जाते हैं। राइनर बताते हैं, "मैं 150 बार भारत गया हूं, मां कसम। मुझे भारत बहुत अच्छा लगता है...मैं शाकाहारी हूं और भारत शाकाहारियों के लिए जन्नत है...मेरा भारत महान है।"