जरकीहोली के बयान से कांग्रेस सहमत नहीं, उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे: शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने राज्य के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जरकीहोली के बयान 'हिंदू शब्द हमारा नहीं है, इसका अर्थ देखेंगे तो शर्म आ जाएगी' पर प्रतिक्रिया दी है। शिवकुमार ने कहा, "जरकीहोली का बयान उनकी अपनी राय है...यह कांग्रेस पार्टी की राय नहीं है।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस उनके बयान से सहमत नहीं है...हम उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे।"