जर्जर सड़क को लेकर एमपी के मंत्री ने अधिकारी को लगाई फटकार, अधिकारी के साथ गड्ढे में उतरे
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जर्जर सड़क से नाराज़ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने एक अधिकारी का हाथ पकड़ा और सड़क पर बने गड्ढे में उतर गए। मंत्री ने अधिकारी से कहा, “आप खुद महसूस कीजिए कि इसमें (गड्ढे) से गुज़रते वक्त लोगों को कैसा लगता होगा।”