जर्मन अधिकारियों को कॉन्सुलेट में क्रिकेट सिखाते दिखे उनके भारतीय सहयोगी
बेंगलुरु में जर्मन कॉन्सुल एकिम बुर्कार्ट ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा है, "लंच ब्रेक के दौरान मेरे भारतीय सहयोगी मेरे जर्मन सहयोगियों को क्रिकेट सिखाने की कोशिश करते हुए।" उन्होंने कहा, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कॉन्सुलेट को कोई नुकसान नहीं हुआ है।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।