जर्मन एस्ट्रोनॉट मैथियस मौरर 60 साल में अंतरिक्ष में जाने वाले 600वें व्यक्ति बने
नासा और स्पेसX ने बुधवार को जर्मनी के मैथियस मौरर व भारतीय-अमेरिकी राजा चारी समेत 4 अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना किया। नासा के मुताबिक, मिशन असाइनमेंट के आधार पर मौरर 60 सालों में अंतरिक्ष में जाने वाले 600वें व्यक्ति बन गए हैं। 18 महीनों में स्पेसX 18 लोगों को अंतरिक्ष में भेज चुका है।