जर्मन राजदूत ने शेयर कीं दिल्ली में केवल महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल पंप की तस्वीरें

भारत में जर्मनी के राजदूत वॉल्टर जे. लिंडनर ने दिल्ली में केवल महिलाओं द्वारा संचालित एक पेट्रोल पंप की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "शांतिपथ के बीपीसीएल पंप को केवल महिलाएं (3 शिफ्ट में 22 महिलाएं) संचालित करती हैं। सभी खूबसूरत मुस्कान के साथ मिलनसार और पेशेवर हैं। ऐसा कुछ नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं।"

Load More