जर्मनी में एयरपोर्ट के रनवे पर लेटकर ऐक्टिविस्ट्स ने किया विरोध, 60 उड़ानें रद्द
म्यूनिख (जर्मनी) एयरपोर्ट के रनवे पर शनिवार को बिना अनुमति के घुसने वाले 8 क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 6 ऐक्टिविस्ट्स प्रदर्शन के दौरान रनवे पर लेट गए थे लेकिन अब स्थिति पर काबू पा लिया गया है। प्रदर्शनकारियों के कारण एयरपोर्ट को बंद करना पड़ा और इस दौरान करीब 60 उड़ानें रद्द हुईं।