जर्मनी का सबसे बड़ा बैंक डॉयचे करेगा 3,500 कर्मचारियों की छंटनी
जर्मनी के सबसे बड़े बैंक डॉयचे बैंक ने लागत कम करने के लिए अपने 3,500 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। पिछले 12 महीनों में बैंक में कर्मचारियों की संख्या 5,000 से अधिक बढ़कर कुल 90,000 से ज़्यादा हो गई थी। बीते कुछ दिनों में सेल्सफोर्स, माइक्रोसॉफ्ट और ब्लॉक समेत कई कंपनियों ने छंटनी का एलान किया है।